रतलाम: रोड अंडर ब्रिज संख्या 305-ए मार्ग 45 दिन के लिए अस्थाई रूप से बंद

रतलाम, 2 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम-नागदा के मध्य किमी संख्या 679/23 से 680/19 के मध्य स्थित कर्व संख्या 126 अप का री-अलाइनमेंट कार्य प्रगति पर है। इसके कारण इस खंड में स्थित अंडर पास का मरम्मत कार्य भी किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना के अनुसार किमी 679/29 से 679/31 के मध्य स्थित खाचरोद-बेहलाना-पनवासा मार्ग पर स्थित रोड अंडर ब्रिज संख्या 305 ए पर आरसीसी बॉक्स की कास्टिंग किया जाना प्रस्तावित है तथा 03 अप्रैल, 2024 से आरसीसी बॉक्स कास्टिंग का कार्य आरंभ हो जाएगा। इस कार्य को करने में लगभग 45 दिनों का समय लगेगा। अत: इस कार्य को सुचारु रूप से करने के लिए 3 अप्रैल से अगले 45 दिनों तक इस मार्ग से आवागमन बंद रहेगा।

सडक़ उपयोगकर्ता आवागमन के लिए इस दौरान खाचरोद-घीनोदा रोड अंडर ब्रिज का उपयोग कर सकते हैं जो रोड अंडर ब्रिज संख्या 305 ए से लगभग 1 किमी की दूरी पर स्थित है।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी/नेहा

   

सम्बंधित खबर