मुरैना: एक दर्जन गांवों में ओलों से सरसों की फसल बर्बाद

- ओलावृष्टि प्रभावित गांवों में पहुंचे कृषि मंत्री ऐंदल सिंह

मुरैना, 10 जनवरी (हि.स.)। सबलगढ़ में मंगलवार रात्रि में अचानक हुई तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से रामपुर घाटी के लगभग 12 गांवों में फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्त फसल का तहसीलदार भारतेंदु यादव द्वारा निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि रामपुर घाटी के नीचे पानी की कमी होने के कारण यहां के कृषक सबसे ज्यादा सरसों की फसल बोते हैं। इसलिए ओलावृष्टि में सबसे ज्यादा सरसों की फसल में नुकसान होना पाया गया है। तहसीलदार भारतेंदु यादव को सुबह जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल राजस्व विभाग के निरीक्षक व पटवारियों को साथ लेकर रामपुर घाटी क्षेत्र के लगभग 12 गांवों का निरीक्षण किया और खेतों में जाकर कृषकों की फसल देखकर उनकी परेशानियों को सुना। ओलावृष्टि प्रभावित जलालगढ़, सिमरोदा किरार, झरेला रसीलपुर सिमरोदा अहीर, सालई ,देवरा एचवाड़ा ,सलेमपुर ,रामपुर कला रु न घान जागीर, धरसोला आदी गांव में अनुमानित आकलन के आधार पर 1195 हैकटेयर रकबा में खड़ी सरसों की फसल नष्ट हो गई है।

तहसीलदार भारतेंदु यादव ने बताया कि किसानों की सरसों की फसल नष्ट हुई है उसका अनुमानित सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राधा रमन शर्मा, पटवारी विनोद कुलश्रेष्ठ, चिरंजीव दुबे नरोत्तम मैकाले, आशिक खान शैलेंद्र सिकरवार राहुल बसे दिया आदी भी थे। उधर मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना आज रामपुर घाटी नीचे ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र में जाकर ओला पीडि़त किसानों से मिले। इस मौके पर एसडीएम वीरेंद्र कटारे भी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद

   

सम्बंधित खबर