वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में हुआ हादसा, पानी की टंकी में गिरने से एक कर्मचारी की मौत

मुंबई ,10 जनवरी (हि.स.)।वसई विरार शहर महानगरपालिका के जल उपचार संयंत्र टैंक में गिरने से एक मनपा कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी का नाम कैलास राउत (51) है और वह इस केंद्र में पंपमैन के रूप में काम कर रहा था।इस संबंध में विरार पुलिस स्टेशन ने सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज किया है।मिली जानकारी के अनुसार,विरार पूर्व के फूलपाड़ा में मराठी स्कूल के पास नगर पालिका का जल शोधन संयंत्र है।इस केंद्र में बांध के पानी को शुद्ध कर वितरित किया जाता है।इस केंद्र में पंप का काम करने वाला कर्मचारी कैलास राऊत रोजाना की तरह बुधवार की सुबह 7 बजे काम पर आए और टैंक का निरीक्षण करने के लिए ऊपर चढ़े थे। लेकिन काफी देर तक वे नीचे नहीं आये। सुबह करीब 9 बजे अन्य कर्मचारियों ने उसकी तलाश की। उस वक्त उसकी चप्पल टंकी के पास मिली थी।कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। इसके बाद राऊत का शव टैंक से निकाला गया।टैंक खुला है क्योंकि पानी से कचरा निकालना है। राऊत नियमित पंप चालू करने का काम कर रहा था।लेकिन हम इस बात से हैरान हैं कि आज यह कैसे गिर गया, ”केंद्र में काम करने वाले वॉलमैन विशाल वैद्य ने कहा। इस मामले में विरार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।कैलास राउत विरार के अगाशी गांव के रहने वाले थे।उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है। वह पिछले 22 वर्षों से मनपा की सेवा में कार्यरत थे।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर