नागोरी ट्रस्ट का हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

कोलकाता, 10 जनवरी (हि.स.)। रामगोपाल सोहिनी देवी नागोरी चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा विश्व हिंदी दिवस के मौके पर बिरला तारामंडल में हिन्दी कविता व आलेख की प्रथम चरण वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 61 विधार्थियों ने में भाग लिया।

संयोजक अरुण प्रकाश मल्लावत ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय व अंतिम चरण का आयोजन आगामी रविवार 14 जनवरी को रोटरी सदन एक्साइड मोङ कोलकाता मे सुविख्यात साहित्यकार अजयेन्द्रनाथ त्रिवेदी की अध्यक्षता में होगा। हिन्दी कविता व आलेख प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महानगर के ख्यातनाम स्नेहलता बैद, शशि लाहोटी, देवी चितलांगिया, हिमाद्री मिश्र हीम, प्रतिभा सिंह, यमुना केसवानी प्रभृति विद्वत लोग होंगे।

आयोजन को सफल बनाने मे अलका महेश्वरी, प्रिया लोहिया, नरेश, निशा, सूरज, हेमा, राहुल, राजश्री, माधव, देवेश, राजेश, सरिता नागोरी, विवेक लाहोटी आदि का योगदान रहा। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर