आरटीसी का 13 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

news immage news immage news immage

करैरा, 11 जनवरी (हि.स.)। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा आरटीसी करेरा का 13 वां स्थापना दिवस गुरुवार का हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्थान प्रमुख सुरिंदर खत्री, उप महानिरीक्षक, आरटीसी करैरा द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को आरटीसी करेरा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इसके बाद उनके द्वारा आरटीसी करैरा के स्थापना वर्ष से अब तक की उपलब्धियों एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। भविष्य में भी प्रशिक्षण केंद्र के उत्तरोत्तर विकास एवं प्रशिक्षण के उच्च गुणवत्ता के लिए लगातार मेहनत एवं लगन से कार्य करने के लिए कहा गया।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक द्वारा वर्ष के दौरान सराहनीय कार्य वाले पदाधिकारियों को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिनमें सहायक सेनानी शिव चरण, हेड कांस्टेबल/ जीडी सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल/सीएम सुरेश कुमावत, हेड कांस्टेबल/दूरसंचार अनुपम कुमार, सिपाही/ जीडी केवल कृष्ण, सिपाही/जीडी गौरव एवं सिपाही/ जीडी विवेक तोमर शामिल है। इस अवसर पर सेनानी मनीष कटारिया, द्वितीय कमान अमूल्य कुमार राय तथा संस्थान के सभी अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस स्थापना दिवस परेड का नेतृत्व विजेंद्र सिंह, सहायक सेनानी द्वारा किया गया। अंत में मिष्ठान वितरण के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/युगल किशोर शर्मा /नेहा

   

सम्बंधित खबर