राजस्थान में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या 64 लाख से अधिक हुई

जयपुर, 11 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान में आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य स्तर पर 5047 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 61,04,571 लोगों ने भाग लिया है। इस यात्रा में आयोजित शिविरों में लोग भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

इन शिविरों में 59,778 लोगों ने सुरक्षा बीमा, 25,367 लोगों ने जीवन ज्योति व 2,17,646 लोगों ने किसान क्रेडिट कार्ड शिविरों का लाभ उठाया है। वहीं 99,000 लोगों ने उज्ज्वला योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया और 13,81,259 आयुष्मान भारत कार्ड की ई-केवायसी की गई। इसके अलावा 25,77,501 लोगों ने स्वास्थ्य शिविरों में जांच करवाई। टीबी की जांच 15,13,307 लोगों ने व सिकल सेल की जांच 1,11,813 लोगों ने करवाई। इसके साथ ही 49,87,759 लोगों ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया और 2,42,365 लोगों ने माय भारत वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन करवाया।

वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के आज तक राज्य स्तर पर 296 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 3,28,428 लोगों (1,70,719 पुरुष व 1,57,709 महिलाएं ने भागीदारी की। राज्य स्तर पर आयोजित शिविरों में 67,605 लोगों ने आधार शिविर, 92,401 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर, 33,310 लोगों ने उज्ज्वला योजना और 19,701 लोगों ने स्वनिधि योजना का लाभ उठाया। इन शिविरों में 69,699 आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए गए और 51,572 लोगों ने माय भारत वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके साथ ही 1,89,544 लोगों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया और 12,704 लोगों ने क्विज़ खेली। वहीं मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी लाभार्थियों की संख्या 4,489 रही।

हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर