आधी रात को घर से लापता व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला

जोधपुर, 12 जनवरी (हि.स.)। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के शंकरनगर में 10-11 जनवरी की रात को अपने घर से लापता हुए व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह बोरानाडा के आरती नगर स्थित एक सूने स्थान पर पड़ा मिला। उसे कल दिन में बच्चों ने अपने ट्रेक्टर पर अर्द्धबेहोशी की हालत में देखा था। उसका ट्रेक्टर चोरी ना हो जाए इसके लिए चाबी पड़ौसियों ने अपने पास रख ली थी। गुरुवार की रात को उसकी लोकेशन मिलने पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस वहां पहुंची थी और ट्रेक्टर को लेकर थाने आई थी मगर वह नहीं मिला। आज सुबह सर्च किया गया तो वह सूने स्थान पर मृतावस्था में मिला। लापता इस व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगा। उसकी मृत्यु सर्दी लगने या जहर खाने की भी आशंका जताई जाती है। उसके द्वारा क्रिप्टो और शेयर बाजार में भी पैसा लगाया हुआ था।

बोरानाडा थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि सुबह आरती नगर क्षेत्र में एक सूने स्थान पर व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची थी। इस पहचान बाद में चौहाबो के शंकर नगर निवासी 50 साल क सुखाराम पुत्र दुर्गाराम विश्रोई के रूप में की गई। जोकि 10-11 जनवरी की रात को ढाई बजे अपने घर से ट्रेक्टर लेकर निकला था। परिजन ने चौहाबो थाने में इसकी गुमशुदगी भी दर्ज क रवाई थी। उसके मृत्यु कैसे हुई इसका पता नहीं लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का पता लग पाएगा। सर्दी से अथवा जहर खाने की भी आशंका है। हालांकि पास में विषाक्त खाए जाने जैसे आलामात नहीं मिले है।

थानाधिकारी द्वारा आरंभिक पड़ताल में यह भी बताया गया कि मृतक ने क्रिप्टो और शेयर बाजार भी पैसा लगा रखा था। घटना को लेकर अब चौहाबो पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई आरंभ की है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

   

सम्बंधित खबर