महानंदा नदी से अज्ञात युवक का गला कटा शव बरामद

मालदा, 12 जनवरी (हि.स.)। महानंदा नदी से अज्ञात युवक का गला कटा शव बरामद किया गया है। मालदा इंग्लिशबाजार नगरपालिका के 21 नंबर वार्ड गोएशपुर इलाके में नदी से शुक्रवार की सुबह युवक का शव बरामद किया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेक दिया।

आज सुबह स्थानीय लोगों ने शव को नदी में देखा जिसके बाद इसकी सूचना इंग्लिशबाजार थाने को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर