जिला राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित

सहरसा-कार्यकर्ता सम्मेलनसहरसा-कार्यकर्ता सम्मेलन

सहरसा,12 जनवरी (हि.स.)।जिला राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए धारदार बनाना है।इस कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर ने किया।वही मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डा सुरेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को जन जन तक पहुंचाने के लिए और लालू प्रसाद यादव के विचार एवं नेता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों से वादा किया था। वह उस संकल्प को पूरी कर रहे हैं। परंतु लोगों को जात धर्म के नाम पे बांटने वाली पार्टी सिर्फ झूठे वायदे और हवाबाजी कर रही है। केंद्र की सरकार न ही रोजगार का वादा पूरा किया और न ही महंगाई कम हुई।इस लोकसभा चुनाव मे भाजपा को हराकर केंद्र सरकार को उखाड फेकना है।

युवा जिलाध्यक्ष भारत यादव नें कहा आज के जनसंवाद कार्यक्रम के बाद राजद के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर लोगो को केंद्र सरकार की गलतियों को उजागर किया जाएगा।इस बार मधेपुरा लोकसभा सीट पर राजद को जीताने का काम करेगें।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गण विधान पार्षद डा अजय कुमार सिंह,विधायक अनिरुद्ध कुमार यादव,मो एजाज अहमद प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश प्रवक्ता डा उर्मिला ठाकुर,सत्येन्द्र गोंड,अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति, विधायक विजय कुमार मंडल, सभी ने कार्यकर्ताओ से संवाद किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सुरेश प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव डा उपेंद्र यादव,प्रदेश सचिव अभय कुमार, पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर