राज्यपाल कटारिया से मिले मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा

गुवाहाटी, 12 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की। असम राजभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को मकर संक्रांति तथा भोगाली बिहू की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में राज्यपाल को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किस प्रकार राज्य का हर विभाग तन्मयता से कार्य कर रहा है। इस दौरान राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ। राज्यपाल ने बातचीत में मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर