सपा महिला सभा ने आत्मनिर्भर महिलाओं को 'वुमन अचीवर्स अवॉर्ड' से किया सम्मानित

आत्मनिर्भर महिलाओं को ‘वूमेन अचीवर्स अवार्ड’ से सपा महिला सभा ने सम्मानित किया

लखनऊ, 12 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी (सपा) महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली आत्मनिर्भर महिलाओं को ‘वुमन अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम एक होटल में आयोजित हुआ।

महिला सम्मान कार्यक्रम में जूही सिंह ने कहा महिलाओं की भूमिका हमारे समाज में आज पुरुषों के बराबर है। हर क्षेत्र में महिलाएं परचम लहरा रहीं हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लगन एवं प्रतिबद्धता से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है।

जूही सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित था। हर क्षेत्र में महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों और योगदान को देखते हुए रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार प्रारंभ किया गया था। बेटियों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिले, इसके लिए कन्या विद्या धन और लैपटॉप वितरित किये गए। उसी विचारधारा से प्रेरित होकर विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करके हमने समाज में सशक्त संदेश देने का काम किया है।

सम्मानित होने वालों में शहर की प्रतिष्ठित महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम विनय, आश्रिता दास लॉमार्ट प्रिंसिपल, चमन आरा, बीकर फरियाल, फातिमा और आयशा अमीन, सुमन रावत सोशल वर्कर, फोक सिंगर संजोली पांडे, कुसुम वर्मा, सिमरन शाहनी हेल्थ वेलनेस एक्सपर्ट माधवी कुकरेजा एनजीओ, पंकज भदौरिया, सपना उपाध्याय सोशल वर्कर डॉक्टर रुचि सिंह, डॉक्टर शाबरा हबीब, डॉक्टर नेहा सिंह फाउंडर एएनएसवाई स्कूल, डॉक्टर नीमा पंत एसजीपीजीआई यूनिवर्स आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अनिता मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा मीनाक्षी अग्रवाल एवं नेहा यादव और चमन आरा, मणेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/प्रभात

   

सम्बंधित खबर