तेल टैंकर की चपेट में आने से महिला घायल

सिलीगुड़ी,13 जनवरी (हि.स.)। तेल टैंकर की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह हादसा शनिवार को सिलीगुड़ी संलग्न ईस्टर्न बाईपास इलाके की है। घायल महिला का नाम चुमकी दास चट्टोपाध्याय है। ठाकुरनगर इलाके की रहने वाली चुमकीदेवी एक स्थानीय फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करती है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर महिला को धक्का मार दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को स्थानीय एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।

इस बीच, घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को समान्य किया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर