महिलाओं ने लगाई सियाराम नाम की मेहंदी, गीत-संगीत और नृत्य से भक्तिमय हुआ माहौल

भागलपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भागलपुर में रहने वाली राम भक्तों में खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। शनिवार को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण अभियान समिति के द्वारा पाइन वीला में राम उत्सव कार्यक्रम महिलाओं ने मेहंदी की रस्म में अपने हाथों पर सियाराम और सीताराम लिखवाया।

इस मौके पर समाजसेवी आरती यादव ने कहा की 22 जनवरी को इस सदी की सबसे बड़ी दीपावली होगी। यह दिन हमारी पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक होगा। इस उत्साह के दौरान कुछ यादगार पाल की शुरुआत हमने की है। कार्यक्रम संयोजक स्वेता सिंह ने कहा कि मेहंदी वैसे शुभ मानी जाती है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत मेहंदी से होती है। इस मौके पर मेहंदी से भगवान श्री राम के नाम की झलक देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि हम सब बहुत ही खुशनसीब हैं।

इस अवसर पर प्रीति शेखर, वीणा यादव, माला सिंह, सुनीता गोस्वामी, लक्ष्मी कुशवाहा, कामेश्वरी पम्मी, अनामिका ठाकुर, संगीता सिन्हा, प्रीति पांडेय, रूबी दास, संगीता सिन्हा, लक्ष्मी साह आदि महिलाओं ने उपस्थित होकर सियाराम की मेहंदी लगाई।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर