डिमा हसाओ में कांग्रेस शून्य- भाजपा

गुवाहाटी, 13 जनवरी (हि.स.)। उत्तर-कछार हिल स्वायत्त परिषद चुनाव में कांग्रेस के साथ-साथ अन्य विपक्षी राजनीतिक दल बुरी तरह से पराजित हुई हैं। कांग्रेस का पूर्व में गढ़ रहे डिमा हसाओ आज वो शून्य हो गयी है। राजनीतिक पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दिगंत कालिता ने आज एक बयान में उपरोक्त बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वायत्त परिषद के चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतेगी, यही कारण है कि वे चुनाव प्रचार में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा नहीं गये। भूपेन बोरा को ट्रिपल सुपर फ्लॉप बताते हुए प्रवक्ता ने कहा कि वे डिमा हसाओ में प्रचार करने नहीं गए क्योंकि, लोग उनके पक्ष में नहीं थे।

डिमा हसाओ में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार, लूट और शोषण के अत्याचारों के कारण आज पहाड़ी जिले की जनता कांग्रेस को नकार रही है। परिषद चुनाव में भाजपा को 55 फीसदी वोट मिले, जबकि कांग्रेस को महज 8 फीसदी वोट मिले हैं। प्रवक्ता ने कहा कि डिमा हसाओ में 35 प्रतिशत आबादी ईसाई धर्मावलंबी है। इसलिए, यह साबित हो गया है कि कुछ लोगों का यह प्रचार कि भाजपा ईसाई विरोधी है, सच नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदर्श वाक्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की कल्याणकारी पहल ने सभी धर्मों के साथ पहाड़-मैदान के सभी जातीय समूहों का विकास किया है। इसके परिणामस्वरूप भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ी है। यह सभी लोगों के बीच बढ़ गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर