प्रवासी मजदूर परियोजना के तहत पशु पालकों को दिया गया प्रशिक्षण

खूंटी, 13 जनवरी (हि.स.)। प्रवासी मजदूर परियोजना के तहत गैर सरकारी संस्था लीड्स की ओर से आयेाजित दो दिवसीय पशु पालन प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। लीड्स संस्था की प्रशिक्षक पोलीना मुंडू ने 12 और 13 जनवरी क़ो पशु पालकों को माइग्रेट और पांटेशियल माइग्रेट लेबर क़ो प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण माइग्रेट और पॉटंशिंयल माइग्रेट लेबर की बेहतरी के लिए मुरहू प्रखंड की पंचायत कोड़ाकेल के कोलम्दा गांव में संपन्न हुआ।

मौके पर किसानों को पशु पालन के विवधि पहलुओं, मवेशियों की बीमारी, उनका उपचार, टीकाकरणे सहित अन्य जानकारियां दी गई। संस्था की ओर से यथा संभव सहयोग करने की बात कही गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में लीड्स संस्था के कर्मी बिनोद सिंह और बिनोद कुमार राम और रांची टीम के अनुराग प्रकाश कुमार तिथि कुमारी आदि ने योगदान दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर