आग में झुलसी महिला

आरामबाग, 14 जनवरी (हि.स.)। जिले में आरामबाग नगरपालिका के चार नंबर वार्ड के कृष्णपद गांगुली सारणी इलाके में स्थित एक आवासन के फ्लैट में रविवार को आग लगने एक महिला बुरी तरह झुलस गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार घायल महिला का नाम वाणी माझी है। गंभीर हालत में उसे आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस परिवार का पैतृक मकान पूर्व मेदिनीपुर जिले में हैं। कृष्णपद गांगुली सारणी के फ्लैट में वे पिछले तकरीबन 15 वर्षों से रह रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को घटना के समय वाणी देवी घर में अकेली थी। पड़ोसियों ने उनके फ्लैट से धुंआ उठता हुआ देखा और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फ्लैट का ताला तोड़कर महिला को झुलसी हुई अवस्था में बरामद किया गया। प्राथमिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रसोई गैस हुए रिसाव के कारण यह आग लगी थी। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/गंगा

   

सम्बंधित खबर