हुगली-चुंचूड़ा नगर पालिका की बैठक के बाद भी नहीं हो सका अस्थायी कर्मचारियों की समस्या का समाधान

हुगली-चुंचूड़ा नगर पालिका

चुंचूड़ा, 16 जनवरी (हि.स.)। हुगली-चुंचूड़ा नगर पालिका के अस्थायी कर्मचारियों ने न्यूनतम मासिक वेतन दस हजार रुपये की मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल बुलाई थी। सोमवार को अस्थाई कर्मचारी ने हड़ताल भी किया लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं निकला।

हड़ताली अस्थायी श्रमिकों के संगठन सह संपादक सौरभ गांगुली ने बताया कि हुगली-चुंचूड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अमित राय ने एक बार फिर अस्थायी श्रमिकों को आश्वासन देते हुए कहा है कि उनकी वेतन वृद्धि पर अगली बोर्ड बैठक में चर्चा की जायेगी। फिलहाल अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। हालांकि नगर पालिका सूत्रों के मुताबिक वेतन बढ़ोतरी की मांग किसी भी तरह से नहीं मानी गई है। हुगली-चुंचूड़ा नगर पालिका के पौर-परिषद (स्वास्थ्य) जयदेव अधिकारी ने कहा कि कोषागार की स्थिति अच्छी नहीं है। मासिक वेतन देना मुश्किल हो गया है। पहले नगर पालिका का मजबूत हो, उसके बाद वेतन वृद्धि पर विचार किया जाएगा।

हुगली-चुंचूड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अमित रॉय का दावा है कि संगठन माकपा से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के एक संगठन है। माकपा के लोग है। विकास कार्यों को बाधित करनें की कोशिश हो रही है। यदि आवश्यक हुआ तो वेतन में कटौती की जाएगी।

नगरपालिका में पूर्व विपक्षी दल के नेता समीर मजूमदार ने अमित राय के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उस संगठन में सभी पार्टियों के लोग हैं। हम भी उनकी मांगों का समर्थन करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि संगठन माकपा से प्रभावित है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर