खरसिया के ग्राम भद्रीपाली में 10 अवैध शराब भट्ठी और 30 बोरी महुआ लाहन किया नष्टीकरण

रायगढ़, 17 जनवरी (हि.स.)। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भद्रीपाली में गांव के बाहर अवैध देशी महुआ शराब भट्ठी की सूचना पर आज बुधवार को नव पदस्थ थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और उनकी टीम द्वारा छापेमारी किया गया। पुलिस ने 10 अवैध शराब भट्टी को तोड़कर ध्वस्त किया गया और खेत में कटे हुए धान के नीचे छिपाकर रखे हुये करीब 30 बोरी महुआ लाहन को जलाकर नष्टीकरण किया गया है। थाना प्रभारी द्वारा गांव में मुनादी करा कर अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दिया गया है। साथ ही अपने स्टाफ को मुखबिर लगाकर अवैध शराब बनाने वालों का पता लगाने निर्देशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को ग्रामीणों और महिला समूह का अच्छा सहयोग मिल रहा है। आज ग्राम भद्रीपाली में चलाये गये अवैध शराब के विशेष अभियान में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के हमराह सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर, हेमंत कश्यप, आरक्षक प्रदीप तिवारी, सुनील खलखो, हेमलाल सिदार, सत्या सिदार, रामभजन राठिया, रवि बिंझवार, अशोक कंवर शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर