श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उल्लास : जोधपुर में तैयारियां जोर शोर से

जोधपुर, 17 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने जा रहा है। इसको लेकर देशभर के लोगों में उत्साह छाया हुआ है। जोधपुर सहित मारवाड़ में भी इसका उत्साह देखने को मिल रहा है। जोधपुर में कई मंदिरों और धार्मिक स्थल पर साफ-सफाई के साथ रंगरोगन का कार्य आरंभ हो चुका है वहीं भीतरी शहर में रंगबिरंगी लाइटों से बाजार जगमग नजर आने लगे है। ऐतिहासिक धरोधरों पर भी रंगरोगन के साथ कार्य शुरू कर दिए गए है।

इधर विश्व हिन्दू परिषद् की तरफ से इस आयोजन को लेकर अच्छी खासी तैयारियां की जाने लगी है। विहिप के सहप्रांत मंत्री महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि विहिप की तरफ से इस आयोजन को लेकर बड़े भव्य स्तर पर तैयारियां चल रही है। इस ऐतिहासिक पल को नहीं भुलाया जा सकता है। चार लाख लोगों ने अपना बलिदान इस राम मंदिर की प्राणा प्रतिष्ठा को लेकर दिया है। मंदिरों में एलईडी लाइटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी धार्मिक स्थलों छोटे बड़े सभी में साफसफाई अभियान चलाया जा रहा है। हरेक मंदिर में इस बार दीपावली मनाई जाएगी। घरों में महिलाओं द्वारा रंगोली भी की जाएगी। पूरे जोधपुर शहर में शानदार आतिशबाजी की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

   

सम्बंधित खबर