प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष ने व्यवस्था प्रमुखों को दिए निर्देश

अयोध्या : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने उप मुख्यमंत्री के साथ किया टेंट सिटी का निरीक्षण
अयोध्या : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने उप मुख्यमंत्री के साथ किया टेंट सिटी का निरीक्षण
अयोध्या : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने उप मुख्यमंत्री के साथ किया टेंट सिटी का निरीक्षण

अयोध्या, 17 जनवरी (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष,उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह समेत अन्य भाजपाईयों ने नव्य अयोध्या में बन रहे 25 हजार क्षमता की टेंट सिटी तथा नगर निगम द्वारा बनवाई जा रही 25 सौ क्षमता की टेंट सिटी का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

भाजपा ने भक्तों की सुविधाओं के लिए स्वागत विभाग,रेलवे स्टेशन,कार्यालय प्रमुख, कार्यकर्ता प्रबंधन विभाग प्रमुख, प्रशासन समन्यवय विभाग,पूछताछ सहायता,आवास व्यवस्था,पेयजल, परिवाहन विभाग प्रमुख,पार्किंग व्यवस्था प्रमुख,सुरक्षा व्यवस्था प्रमुख,खोया-पाया, चिकित्सा विभाग, साहित्य वितरण,भोजन भण्डारा,मंदिर दर्शन व्यवस्था प्रमुख, स्वच्छता विभाग,भजन सांस्कृतिक व्यवस्था प्रमुख,घाट व्यवस्था,बस स्टैण्ड,एयरपोर्ट,शहर सजावट, क्लॉक रूम,लखनऊ व्यवस्था प्रमुख, सोशल मीडिया तथा मीडिया प्रमुख विभाग बनाएं है। जिसके प्रभारी व कार्यकताओं के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सांसद लल्लू सिंह,विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने क्रमवार सभी विभागों के प्रभारियों से उनके कार्यों तथा तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले सभी श्रद्धालुओं यहां से एक सुखद अनुभूति लेकर वापस जाएं। पत्रक के माध्यम से उन्हें अयोध्या के महात्म तथा प्राण—प्रतिष्ठा से जुड़ी जानकारी दी जाए। सभी कैम्प ऐसे स्थानों पर लगाए जाएं, जहां से वे श्रद्धालुओं के लिए सुलभ हों। विभागों के प्रमुख प्रशासन तथा जन्मभूमि ट्रस्ट के लोगों से समन्वय बनाएं। आगंतुकों की सुविधाओं का ध्यान रखें।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अम्बेडकर नगर पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, दिवाकर सिंह, अभय सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के प्रमुख मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय

/राजेश

   

सम्बंधित खबर