गुवाहाटी के बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रमुखों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

BJP-Assam

गुवाहाटी, 18 जनवरी (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आज गुवाहाटी महानगर जिले के अंतर्गत 1023 बूथ अध्यक्षों और 239 शक्ति केंद्र प्रमुखों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का संचालन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता ने किया, जिन्होंने बूथ अध्यक्षों को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विकास, नीतियों और आदर्शों और केंद्र एवं राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथों को मजबूत करने के लिए पार्टी की कार्यक्रम योजना की भूमिका, नए मतदाताओं को बूथों के तहत शामिल करने के साथ-साथ चुनाव के दौरान बूथ अध्यक्षों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार दर्शन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला अध्यक्ष तपन चंद्र दास द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया।

हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर