मुरैना: कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री जयवर्धन शुक्रवार को मुरैना आएंगे

मुरैना, 18 जनवरी (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज तोमर एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया है कि कांग्रेस के मुरैना-श्योपुर लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले की समस्त विधानसभाओं का 19 एवं 20 जनवरी को दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयवर्धनसिंह 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे विधानसभा सबलगढ़ में कांग्रेस कार्यालय सबलगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उसके बाद जौरा विधानसभा के कैलारस मे दोपहर 2 बजे बैठक होगी। तत्पश्चात सुमावली विधानसभा के ग्राम जौरी मुंशी के बाग में शाम 4 बजे बैठक कर रात्रि विश्राम पी.डब्ल्यू.डी रेस्ट हाउस में करेंगे। 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर , दोपहर 2 बजे दिमनी विधानसभा एवं अंबाह विधानसभा की बैठक ग्राम महुआ में शाम 4 बजे होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद

   

सम्बंधित खबर