रायगढ़ : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केले की उन्नत खेती के दिए टिप्स

रायगढ़, 19 जनलरी (हि.स.)। वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शुक्रवार को अपने निवास स्थान बायंग कौशल्या बाड़ी केले के खेत पहुंचे और चुनाव के बाद पहली बार लाइव हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार बनाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सरकार में वित्त मंत्री के रूप में बड़ी जवाबदारी मिली है, इसलिए व्यस्तता है। बड़ी जिम्मेदारी मिलने के लिए उन्होंने रायगढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को मिलकर प्रदेश की नई ऊंचाइयों तक ले जाना जाना है।

विपक्ष में रहते हुए ओपी ने केले की उन्नत खेती हेतु प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वयं केले की खेती का अनुभव प्रयोग किया और इसके लिए आवश्यक जमीन मिट्टी बीज पानी फसल से जुड़े आवश्यक टिप्स भी दिए। इस हेतु पिछले दो सालों में वे कई बार अपने खेत से लाइव हुए और इसकी खेती के साथ साथ नारियल एवं चीकू की फसल के बारे में बताया। अपने खेत में केले के साथ साथ उन्होंने नारियल की विभिन्न प्रजाति एवं चीकू की खेती भी की है।

ओपी युवाओं को उद्योगों में नौकरी की बजाय खेती करने की सलाह देते हैं। अपने व्यस्तम समय के बावजूद ओपी शिक्षा के लिए प्रदेश भर के युवाओं को मोटिवेट करना नहीं भूलते। राजनीति से परे वे खेती के लिए भी लगातार प्रोत्साहन देते हैं। चुनावी व्यस्तता के बाद तीन महीने बाद अपने केले के खेत की सुधी लेने पहुंचे ओपी ने लाइव होते हुए कहा कि 10 डिग्री के कम तापमान होने से एवं तेज गर्मी का मौसम केले के अनुकूल नहीं होता। रायगढ़ में इस बार तेज ठंड का मौसम लंबे समय तक नहीं रहा। वही नारियल के पौधों की विकास के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर