कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना

कानपुर में चुनावी बिगुल फूंकते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा निशानाकानपुर में चुनावी बिगुल फूंकते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना

कानपुर,19जनवरी(हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी बिगुल फूंकते हुए शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने क्षेत्रीय संवादी कार्यक्रम में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रुपये की कीमत में ऐतिहासिक गिरावट आयी है। देश की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से गिर गयी है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है, युवा नौकरी के लिए तरस रहे है और बीजेपी बेपरवाह है। कहा कि लोकसभा चनुाव 2024 कांग्रेस मुद्दों पर लड़ेगी, क्योंकि बीजेपी ने देश कि जनता को विकास के मामले में दस साल पीछे कर दिया है। भाजपा ने दस साल में बीस करोड़ नौकरियां का जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया है।

इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि कानपुर में संवाद कार्यशाला का ये पांचवां कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम से आने वाली 2024 की चुनाव की रणनीति के साथ-साथ संगठन के सशक्तिकरण और संगठन की पूर्णता को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आगामी 14 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का उत्तर प्रदेश में आगमन होगा। क्योंकि 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा यात्रा का जो उन्होंने लक्ष्य रखाा है, उसके माध्यम से देश की जनता को वह संदेश देना चाहते हैं, इसलिए संवाद और कार्यशाला में आज सभी लोग मिलकर ये संकल्प लेंगे की उनकी इस यात्रा को सफल बनाएं।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/राजेश

   

सम्बंधित खबर