जनता दरबार चार में से एक मामले का हुआ निष्पादन

जनता दरबार 4 में 1 मामले का हुआ निष्पादन

किशनगंज,20जनवरी(हि.स.)। सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया।अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे। कुल चार मामलो में आवेदन पड़े जिसमें एक मामले का निपटारा मौके पर किया गया। तीन मामले में सुनवायी की अगली तिथि दी गई।

सीओ समीर कुमार, अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू, थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। वही जनता दरबार मे लंबित मामलों में अगली तिथि दी गई।

डीएम तुषार सिंगला व एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। एसपी डा. मेगनु ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा

   

सम्बंधित खबर