22 जनवरी को बांसबेड़िया में बटेंगे 51 हजार लड्डू, तैयारियां जोरों पर

हुगली, 20 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह है। पश्चिम बंगाल में भी प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके को यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

इस मौके पर हुगली जिले के बांसबेरिया में 51 हजार लड्डू बनाए जा रहे हैं जिन्हें स्थानीय लोगों में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद वितरित किया जाएगा। स्थानीय महिलाओं एवं सेना में काम कर रहे कुछ युवाओं के सहयोग से यह संभव हो पाया है। शनिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं इकट्ठा हुई और लड्डू बनाने के काम में पूरे मन से लग गई। प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बांसबेड़िया के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में रामचरितमानस के पाठ का आयोजन किया गया है। मंदिर को भी सजाया जा रहा है। हनुमान सेवा समिति की ओर से पूरे बांसबेरिया शहर में लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर