सुकमा : बुर्कलंका में जवानों ने नक्सलियों का कैंप किया ध्वस्त

सुकमा, 21 जनवरी (हि.स.)। जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का गहन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुर्कलंका इलाके में कोंटा व किस्टाराम एरिया कमेटी के कई बड़े नक्सलियों की मौजूदगी है। सूचना पर डीआरजी व कोबरा 207 बीएन के जवान बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। रविवार को सर्चिंग के दौरान जवानों को अपनी ओर आते हुए देखकर नक्सली कैंप छोड़कर भाग खड़े हुए, मौके पर जवानों को नक्सलियों द्वारा बनाए गए कैंप मिले। जवानों ने नक्सलियों के कैंप से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद किया है। जवानों ने कैंप से मिले सामान को नष्ट कर दिया और इसके बाद कैंप को भी ध्वस्त कर दिया है। एसपी किरण चव्हाण ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कैंप ध्वस्त करने के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप वापस पहुंच गये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर