रायगढ़ : एनटीपीसी के जवानों ने 55वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

रायगढ़, 13 मार्च (हि.स.)। लारा एनटीपीसी में तैनात केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने आज बुधवार को 55वां स्थापना दिवस हर्सो उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर जवानों द्वारा परेड किया गया। एनटीपीसी के महाप्रबंधक अखिलेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किये। परेड का नेतृत्व निरीक्षक फायर नरेंद्र सिंह ने किया।

इस दौरान महाप्रबंधक द्वारा केन्द्रीय सुरक्षा बल की तारीफ की गई तथा बल सदस्यों को पुरुस्कार वितरण भी किया गया। अंत में इकाई प्रभारी देवेंद्र नाथ सिंह सिंह द्वारा सभी अतिथियों का बल सदस्यों के परिवार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। जिसमें उप निरीक्षक एमएस लकरा एवं उप निरीक्षक बलजीत सिंह, उप निरीक्षक एसके त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक कन्हैया यादव, विशेष योगदान रहा एवं अन्य बल सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर