कोहरे के चलते आपस में टकराई दो बसें, सात लोग घायल

हल्द्वानी, 21 जनवरी (हि.स.)। चोरगलिया थाना क्षेत्र में हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर रविवार को दो बसों की आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर हल्द्वानी से बनबसा की ओर जा रही रोडवेज बस और सिडकुल की कर्मचारियों से भरी बस की चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड़ पर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर का कहना है कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर