मुख्यमंत्री ने सपरिवार बनाई फूलों की रंगोली

देहरादून, 21 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सपरिवार श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री आवास में फूलों की रंगोली बनाई और पूरे घर में रंग बिरंगी लाइट्स व दीप प्रज्ज्वलित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी प्रदेशवासी अपने घरों में इस प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व को उत्साह एवं उमंग से मनाए।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/आकाश

   

सम्बंधित खबर