राजगढ़ः पति सहित तीन पर दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज

राजगढ़, 22 जनवरी (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम कीलखेड़ा में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले दो साल से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम कीलखेड़ा निवासी 25 वर्षीय संजूबाई सौंधिया ने बताया कि पति राहुल पुत्र बजेसिंह सौंधिया, सास लीलाबाई और ससुर बजेसिंह पुत्र भंवरसिंह सौंधिया निवासी कीलखेड़ा दहेज की मांग को लेकर पिछले दो साल से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान कर रहे है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर