भगवान राम सबके हैं, सब राम में हैं : मदन कौशिक

हरिद्वार, 22 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या नगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्राचीन श्रीराम मंदिर में महंत रामदास की अध्यक्षता व भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी, समाजसेवी सुभाष महेश्वरी, सुबोध शर्मा के संयोजन में सुन्दर काण्ड व प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भगवान राम सबके हैं, सब राम में हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से समूची देश-दुनिया में हर्ष की लहर है। प्रत्येक सनातनी गर्व के भाव से इन पलों को चिर स्थायी करने में जुटा है।

महंत रामदास महाराज ने कहा कि आज समूचे देश का वातावरण राममय है। लाखों रामभक्तों के बलिदान व तपस्या का फल आज प्रत्येक देशवासी को भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा के रूप में मिला है। भाटी ने कहा कि भगवान राम जन-जन के आराध्य है। रामजी पूजित होने के साथ-साथ जीवन जीने, व्यवहार व शासन करने का सबसे प्रबल उदाहरण है। भगवान राम ने समन्वय, विश्व बन्धुत्व व समानता का संदेश जो अनेक युगों पूर्व दिया था वह आज भी प्रासंगिक है।

पं. संदीप तिवारी व पं. चन्द्रप्रकाश भारद्वाज की टीम ने संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुखेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश शर्मा, आशीष जैन, राघव ठाकुर, गोपी सैनी, ऋषभ गिरि, सोहन लाल, रूपेश शर्मा, संजय पाल, अश्विनी विनश्नोई, हरीश साहनी, ललित पुरी ने सहयोग प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबोध शर्मा, सुभाष महेश्वरी, फग्गूराम प्रजापति, महेश गुप्ता, नाथीराम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, तरुण नैयर, अम्बूराम प्रजापति, किरण पाल प्रजापति, विक्की प्रजापति, अनुपम त्यागी, ललित पुरी, महावीर वशिष्ठ, डॉ. श्यामपुरी, ललित सचदेवा, राजीव भट्ट, विपिन शर्मा, मान्धाता गिरि, विकास शर्मा, देव पाण्डेय, पूनम, दिव्या उपाध्याय, दीपिका उपाध्याय समेत सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर