सद्भावना रैली के समापन पर बोले अभिषेक आज का दिन गौरव का
- Admin Admin
- Jan 22, 2024
कोलकाता, 22 जनवरी (हि.स.)। महानगर कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में निकाली गई सद्भावना यात्रा में शामिल हुए उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज देश में जब धार्मिक आधार पर भेदभाव के एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन हुआ है तब हम लोग कोलकाता में सभी धर्म को लेकर सद्भावना रैली कर रहे हैं।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्र की सरकार लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर धर्म की बात कर रही है। यह पूरी तरह से अन्याय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा से कहा है कि धर्म सबका अपना-अपना है लेकिन उत्सव सभी के लिए एक है। हम इस बात को मान कर चलते हैं कि हम अपने धर्म को अपने घर के अंदर पालन करेंगे और घर के बाहर सबको लेकर चलेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा