राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर कांग्रेस नाराज, पुतला फूंका

Congress angry over stopping Rahul Gandhi from going to the temple, burnt effigy

देहरादून, 23 जनवरी (हि.स.)। राहुल गांधी को असम के बटाद्रवा स्थित श्री शंकर देव मंदिर जाने से रोके जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इसी प्रकार का वैमनस्य अगर कांग्रेस भी पूर्व में भाजपा के खिलाफ रखती तो आज देश में कोई भाजपा का नाम तक जानता नहीं। राहुल गांधी का तो नारा ही है कि 'डरो मत'। इन हथकंडों से यात्रा पर असर नहीं पड़ेगा। इनसे बस जनता के सामने भाजपा की कुत्सित मानसिकता उजागर हो रही है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत ,प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह नेगी ,प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल एक संजय शर्मा ,अभिषेक तिवारी ,सुनील जायसवाल ,राजेश पुंडीर ,राजेश उनियाल, मिजाज खान ,अरुण बलूनी, एस.बी.थापा , आलोक मेहता, पूनम कंडारी, सुरेन्द्र सैनी , मनीष कुमार , सावित्री थापा , लड्डू , मंजू चौहान,सुनीता गुप्ता , समर जहां, कौशर जहां, पवीन कुमार थापा , जगदीश धीमान , सौरभ थापा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर