शख्स ने दोनो हाथों की नस काटी, मौत

मुंबई,23 जनवरी (हि. स.)।पालघर के अर्नाला सागरी पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 48 वर्षीय शख्स ने दोनों हाथों की नस काटकर आत्महत्या किये जाने की घटना सामने आई है।इस संबंध में उपरोक्त पुलिस स्टेशन ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार,नागेश चंदय्या सेनीगरपु (48),विरार पश्चिम में रहता था।नागेश पेशे से शिक्षक था।बताया गया है कि,नागेश ने अज्ञात कारण से दोनों हाथों की नस काट ली और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मृत्यु हो गई है।हालाँकि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज व आगे की तहकीकात में जुटी है।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर