मेडिकल कॉलेज चेयरमैन डॉ कल्याणी सिंह ने साधु संतों को भोजन कराकर कंबल वितरण किया

सहरसा-कंबल वितरण

सहरसा,23 जनवरी (हि.स.)।श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यालय में चल रहे अनुष्ठान का मंगलवार को समापन हुआ।अनुष्ठान के उपरांत लार्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज की चेयरमैन डॉ कल्याणी सिंह ने आगत सभी साधु संतों को भोजन करवाया साथ ही उन्होंने सभी संतो को कंबल दे कर सम्मानित किया।

श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कल्याणी सिंह ने भाजपा के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने राष्ट्र निर्माण में एक और स्तंभ स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्र निर्माता युग पुरुष के रूप में सादर अभिवादन किया।

भाजपा ज़िला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाज राममय होकर इस आयोजन को भव्य दिव्य समारोह का सफल आयोजन किया गया।वही दीपोत्सव मनाकर दीपावली मनाई गई। विधायक आलोक रंजन ने कहा कि पांच सौ वर्ष के बाद यह गौरवपूर्ण दिन आया है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर