तीन नए कानूनों के बारे में पुलिस ने किया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का आयोजनकार्यशाला का आयोजन

चंपावत, 01 जुलाई (हि.स.)। आज से लागू किये गये 03 नये भारतीय कानून (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के संबंध में आम नागरिकों को इन नए कानूनों की जानकारी देने व उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला मुख्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन पुलिस विभाग की ओर से किया गया।

कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने कहा कि आज जो ये नए कानून लागू हो रहे हैं, उनकी जानकारी प्रत्येक नागरिक को होनी आवश्यक है। इसकी जानकारी लेना हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि आज से यह एक नया युग प्रारंभ हो गया है। इस युग में इलेक्ट्रॉनिक रूम में इससे संबंधित सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है। इन कानूनों के बारे में ऑन लाइन जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज का दिन एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक दिन इसलिए भी हो जाता है, जहां एक ओर नए कानूनों को लागू करने हेतु जहॉ पर शुभारंभ कार्यक्रम हो रहे हैं, वह स्थान न्याय के देवता गोलू देवता की भी भूमि है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि सभी लोगों का कर्तव्य है कि वह देश के कानूनों के बारे में जानकारी रखें। हमेशा जागरूक रहें सशक्त रहें। उन्होंने बताया कि चम्पावत पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी नये कानूनों के सफल क्रियान्वयन करने हेतु तैयार हैं।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी द्वारा सभी को आज से लागू इन नए कानूनों की बधाई देते हुए इनसे होने वाले विभिन्न कानूनी लाभ के बारे में अवगत कराया।

कार्यशाला का संचालन करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी वन्दना वर्मा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नये कानूनों के महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में तथा महिला व बाल अपराधों के बिषय में नये कानून में किये गये प्राविधानों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यशाला में उपस्थित ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा, द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को तीनों नये कानूनों के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया तथा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख बदलावों और विभिन्न प्राविधानों के बिषय में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक मनीष खत्री द्वारा एसओजी प्रभारी उपस्थित स्कूली बच्चों व महिलाओं को महिला व बाल अपराधों से सम्बन्धित प्रावधानों तथा कानूनी अधिकारों, जीरो एफ0आई0आर0, डिजिटल एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य, आई गो कर्मयोगी पोर्टल व अन्य डिजिटल प्लेटफार्मो के बिषय में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम की समाप्ति से पूर्व कार्यक्रम स्थल में उपस्थित सभी अतिथिगणों तथा प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रगान गाकर तीनों नये कानूनों को आत्मार्पित किया गया।

इससे पूर्व सभी उपस्थित जनता आदि के द्वारा देहरादून पुलिस प्रदेश मुख्यालय में इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली माध्यम से प्रतिभाग किया।

जागरूकता कार्यशाला में अनिल कुमार सिंह, कमाण्डेन्ट, पंचम वाहिनी एसएसबी, गोविन्द बल्लभ जोशी, असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट, 36 वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट, तनुजा वर्मा, अध्यक्ष व्यापार संघ विकाश शाह, विजय वर्मा, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष चम्पावत, गोविन्द सामन्त, श्याम नाराय़ण पाण्डेय, सुनील पुनेठा, मदन महर, सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चे मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/दधिबल

   

सम्बंधित खबर