भाजपा ने गांव चलो अभियान पर कार्यशाला आयोजित की

जम्मू, 23 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय, त्रिकुटा नगर, जम्मू में 'गांव चलो अभियान' पर राज्य कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र रैना, महासचिव अशोक कौल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी डॉ. निर्मल सिंह, अभियान संयोजक और उपाध्यक्ष पवन खजूरिया और जम्मू-कश्मीर भाजपा महासचिव डॉ. देविंदर कुमार मन्याल ने कार्यशाला को संबोधित किया।

रैना ने इस अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान को जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचने, उनकी आर्थिक और सामाजिक जरूरतों को समझने और फिर यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण बताया है कि जन कल्याणकारी योजनाएं लक्षित आबादी तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि यह योजना स्वयं नरेंद्र मोदी सरकार की जरूरतमंदों और गरीबों की सरकार होने की प्रतिबद्धता की गवाही देती है। रैना ने जोर देकर कहा कि इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण से पार्टी द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के कारण पार्टी के वोट शेयर में और वृद्धि होगी।

अशोक कौल ने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को आवंटित गांव में कम से कम 24 घंटे का प्रवास पूरा करना होग। उन्होंने उनसे सभी समुदायों और उनके प्रमुख व्यक्तियों तक पहुंचने को कहा। इस महाअभियान के जरिए पार्टी का लक्ष्य एक तरफ सरकार के कामकाज को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है तो दूसरी तरफ समाज के आखिरी व्यक्ति के विचारों को पार्टी और आम आदमी को सरकार तक पहुंचाना है।

डॉ. निर्मल सिंह ने प्रतिभागियों को बताया कि कैसे इन नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को 'गांव चलो अभियान' में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि मोदी सरकार की उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर