अररिया में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 को, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

अररिया फोटो:युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पूअररिया फोटो:युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पू

अररिया 24जनवरी(हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत की। वे 29 जनवरी को अररिया पहुंचेगे। राहुल जी की यह यात्रा युवाओं, पिछड़ों, दलित,महिलाओं,कमजोर तबके के लोगों को न्याय दिलाएंगी। उन्होंने हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए यात्रा शुरू की है।इसको लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसकी जानकारी यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पू ने दी।

करण ने बताया कि अररिया में उनका कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। 29 जनवरी को अररिया पहुंचेगी। करण ने बताया की राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा किशनगंज से होते हुए दिन में एक बजे अररिया जिला के सीमा जोकीहाट के चरघरिया चौक पर पहुंचेगा। जहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम लोगों के द्वारा सीमा पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

करण ने बताया की जीरो माइल चौक से अररिया शहर में उनकी पैदल यात्रा भी होगी। सड़क के दोनों तरफ लोगों के द्वारा उनका पूरे यात्रा मार्ग पर गुलाब की पंखरियों से स्वागत किया जाएगा। जीरो माइल और चांदनी चौक पर उनकी सभा होगी। रात्रि विश्राम यादव कालेज में निर्धारित है।

करण ने बताया की राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया और बिहार में ऐतिहासिक होगी। अररिया में उनके आगमन को लेकर जगह जगह स्वागत के लिए तैयारी जोरशोर से चल रही है। केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेतागण अररिया में लगातार जायजा ले रहे है।वहीं करण ने बताया राहुल जी की यह यात्रा कमजोर तबके के लोगों को न्याय दिलाएंगी। उन्होंने हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए यात्रा शुरू की है। जिले में पांच सौ से अधिक तोरण द्वार बनाए जा रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर