कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देने के फैसले का पूर्व विधायक ने किया स्वागत

सहरसा-नवनिर्माण मंच

सहरसा,24 जनवरी (हि.स.)।नव निर्माण मंच के संस्थापक सह पूर्व विधायक किशोर कुमार ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती के अवसर पर उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का स्वागत किया और इसके लिए उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

जयंती समारोह के दौरान उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद किशोर कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी को यह सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था। लेकिन देर आये दुरस्त आये। उन्होंने कहा कि नव निर्माण मंच प्रारंभ से ही कर्पूरी जयंती मानता रहा है और हर बार केंद्र सरकार से भारत रत्न देने की मांग करता रहा है।उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति थे। जो आपने विरोधी को भी सम्मान देते थे।राजनीति करने वाले व्यक्ति के लिए कर्पूरी ठाकुर का जीवन आचार संहिता है।वे सच्चे समाजवादी थे और राजनीति करने वाले व्यक्ति को जीवन सुचिता के साथ जीना हो तो कर्पूरी जी के जीवन से प्रेरणा लें।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का अपना उत्तराधिकारी बताने वाले लोग सत्ता के लिए सिद्धांत को तिलांजलि दे दिया है और किस समय सत्ता के लिए कहां जाएगा, उसका ठिकाना नहीं है। कर्पूरी जी जीवन प्रयत्न ईमानदारी से जिया, लेकिन उनके तथाकथित चेले ने भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित किया, जेल,जमानत और सजा के बावजूद भी उसी में लिप्त है।उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी को जिसने दोहरी सदस्यता के कारण मुख्यमंत्री पद से हटाया और दुनिया की ऐसी कौन सी गाली नहीं दी वह लोग भी आज कर्पूरी जी के विरासत पर दावा करते हैं। कर्पूरी जी का जयंती मनाने का ऐसे लोगों को अधिकार नहीं है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति तारणी प्रसाद ठाकुर ने की।

अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक किशोर कुमार गरीबों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती मना कर बड़ा पुण्य का काम करते हैं। उनका जीवन राजनीति में जीना मुश्किल है लेकिन आज किशोर कुमार उसी रास्ते का राही है।वहीं, नरेश जायसवाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जीवन प्रयत्न समाज के अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ने का काम किया।किशोर जी उसी कार्य को आगे बढ़ा रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर