शिक्षा की अलख जगाने वाले पूर्व विधायक सूर्य नारायण सिंह यादव का निधन

कालेज के बाहर लगी भीड़

पूर्णिया, 24 जनवरी(हि. स.)। सीमांचल क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले महान शख्सियत एवं धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे पूर्व विधायक सूर्य नारायण सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने रामबाग स्थित अपने निजी आवास पर अंतिम सांस ली। सूर्य नारायण सिंह यादव ने 90 वर्ष की उम्र में अपने शरीर का त्याग किया।

सूर्य नारायण सिंह यादव के निधन से उनके परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है वही उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। सूर्य नारायण सिंह यादव ने सीमांचल क्षेत्र को शैक्षणिक स्तर से आगे बढ़ाने के लिए कई कॉलेज खोले जिसका बाद में सरकारी कारण भी हुआ और हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं।

बुधवार को इस संदर्भ में सूर्य नारायण सिंह यादव के छोटे पुत्र धनंजय यादव ने बताया कि वे पूरी तरह से स्वस्थ थे एक दिन पूर्व पटना से आए और सुबह उनके पेट में दर्द हुआ उन लोगों ने काफी उपचार किया किंतु तत्काल उन्होंने शरीर का त्याग कर दिया। सूर्य नारायण सिंह यादव के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सभी ने बेहतर शिक्षा ग्रहण किया है और सभी कार्यरत है। सूर्यनारायण सिंह यादव के निधन पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई महान हस्तियों ने भी संवेदना व्यक्त की है।

हिन्दुस्थान समाचार/नंदकिशोर/चंदा

   

सम्बंधित खबर