केंद्र सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर देश को गौरवान्वित किया : तारकिशोर प्रसाद

कटिहार, 24 जनवरी (हि.स.)। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केन्द्र में कांग्रेस की सरकार लंबे अवधि तक रही एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव जी भी केन्द्र में मंत्री के रुप में रहे लेकिन जननायक कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न नही दिला सकें। लेकिन अतिपिछड़ा का बेटा जब देश का प्रधानमंत्री बना तो उसने समाजिक न्याय के मसीहा, गुदरी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर बिहार ही नही पुरे देश को गौरवान्वित किया।

कर्पूरी ठाकुर वंचित एवं पिछड़े वर्ग के हिमायती रहे हैं साथ ही उनका जीवन सादगी से भरा रहा। राजनीति में वे ईमानदारी के पर्याय रहें। भारत रत्न के रुप में उनका सम्मान समाज के हाशिए पर खड़ा पिछड़ा दलित का सम्मान हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/विनोद/चंदा

   

सम्बंधित खबर