रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण

रायपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, अपर कलेक्टर बीसी साहू, बीबी पंचभाई सहित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर