प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश जल्द होगा विकसित राष्ट्र : मंत्री राकेश सचान

बस्ती, 26 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस पर्व पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर जनपद के सभी प्रशासनिक भवनों पर तिरंगाध्वज फहराया गया। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप प्रभारी मंत्री राकेश सचान उपस्थित रहे और परेड की सलामी ली।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले सभी को हम नमन करते हैं। आज देश प्रगति की तरफ अग्रसर है और सबका विकास एक साथ हो रहा है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास हो रहा है और अगले कुछ वर्षाे में देश विकासशील देश मे शामिल हो जायेगा।

इस राष्ट्रीय पर्व पर बस्ती प्रेस क्लब पर अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में तिरंगाध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र/राजेश

   

सम्बंधित खबर