गणतंत्र दिवस पर खेल प्रतियोगिता, स्वर्ण व रजत पदक से सम्मानित हुए कैदी

गणतंत्र दिवस पर खेल प्रतियोगिता, स्वर्ण व रजत पदक से सम्मानित हुए विजेता कैदी

मीरजापुर, 26 जनवरी (हि.स.)। 75वें गणतंत्र दिवस पर जिला कारागार के मुख्य द्वार पर प्रभारी जेल अधीक्षक अरुण मिश्र ने ध्वज फहराया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कारागार प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

महिला बैरक में महिला उप जेलर सुमन रानी तथा स्मिता भाटिया ने झंडा फहराया। वहीं चक्र में विजय शंकर दुबे एवं ज्ञानेंद्र स्वरूप दुबे ने ध्वज फहराया। इसके उपरांत किशोर बंदियों ने पीटी का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, रस्साकशी, गोला फेक, शतरंज के विजेताओं तथा उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं को स्वर्ण पदक तथा प्रमाण पत्र एवं उपविजेताओं को रजत पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली बंदियों में अजय सिंह का नाम प्रमुख रहा। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सभी बंदियों को विशेष भोजन वितरित किया गया। कारागार को भली भांति सजाया गया, प्रकाश की व्यवस्था की गई तथा संपूर्ण कारागार में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सभी बंदियों तथा अधिकारियों कर्मचारियों में हर्ष का माहौल रहा।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र

कारागार प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले डिप्टी जेलर विजयशंकर दुबे, ज्ञानेंद्र स्वरूप दुबे, सुमन रानी, स्मिता भाटिया, कनिष्ठ लिपिक राजेश्वर कुमार पांडेय, उमेश कुमार यादव, हैडक्वाटर बबलू सिंह, घनानंद सरोज, वेद प्रकाश सिंह, बंदी रक्षक प्रवीण सिंह, आनंद प्रकाश दुबे, सुरेंद्र कुमार, उदित नारायण, कुंवर उदय प्रताप, शिक्षा अध्यापक संतोष कुमार पांडेय को सम्मान व प्रशस्ति पत्र दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/राजेश

   

सम्बंधित खबर