अखण्ड भारत के रूप में विकसित हो देश फिर बनेगा सोने की चिड़िया : किशन चौधरी

मथुरा, 26 जनवरी (हि.स.)। के एम विश्वविद्यालय में घने कोहरे और ओस की बूंदों के मध्य पूरे जोश और जुनून के साथ 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने ध्वज फहराया।

इस मौके पर विवि के कुलाधिपति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा कि देश की आन, बान और शान के लिए अनेक वीर जवानों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। जिन्हें मैं हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा, जो पूरे विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

उन्होंने कहा कि हमें ये आजादी भारत माता द्वारा झेली गई अनेक यातनाओं के बाद मिली है। चलते-चलते भी अंग्रेजों ने हमारी भारत माता को टुकड़ों में बांट दिया था। भारत का मुकुट कश्मीर है, जहां शांति एवं सद्भावना है। आज हमारी केंद्र एवं राज्य सरकार इसी तरह बुलंदियों को छू रही है। दस साल बाद विश्व में भारत माता का स्थान तीसरे नम्बर पर होगा और भारत माता अखंड भारत के रूप में विकसित होकर फिर से सोने की चिड़ियां कहलाएगी। मैं छात्र-छात्राओं से कहना चाहता हूँ कि दो मिनट अपनी भारत माता के बारे में सोंचे और अखंड भारत बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर, देश का झंडा पूरे विश्व में फहरा दें।

विवि के वाईस चांसलर डा.डीडी गुप्ता ने कहा कि भारत का इतिहास अनंत और अनादि है। हम आज भारत की आजादी के बाद का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हमारा भारत देश विकसित होने की ओर निरंतर बढ़ रहा है, भारत में मिलने वाले संसाधनों का दुरूप्रयोग नहीं करना चाहिए, जिससे भारत विकसित बन सकेगा।

इस दौरान उन्होंने वीरों के सम्मान में कविता भी सुनाई। विवि के रजिस्ट्रार पूरन सिंह ने कहा कि आज दुनिया के सभी देश भारत की तरफ देख रहे हैं क्योंकि भारत वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है, इसलिए हर नागरिक को अपने कर्तव्य पालन करते हुए विकास में योगदान करना चाहिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. पीएन भिसे ने देश के संविधान के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने और आगे ले जाने का यही समय है।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की अलख जगाने वाले गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य के इस सत्र में विवि की छात्रा शिखा, रेशम, नीलेश, भूमि, रिया, चारू, यशस्वी, काव्या, शिखा, नीधि, मोनिका, सुरभि, अंजली, कुमकुम ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय की ओर से पिछले सत्र में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर विवि के परीक्षा नियंत्रक मनोज झा, डीन डॉ धर्मराज, केएम हास्पिटल के एडीशनल मेडीकल सुपरिडेंट डा. आरपी गुप्ता, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी हरीमोहन रावत के अलावा मेडीकल कॉलेज के डाक्टरों सहित पीजी डाक्टर तथा विवि के समस्त विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कुलाधिपति के सलाहकार डॉ एस पी गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश

   

सम्बंधित खबर