22 महिलाओं ने लिया जलवायु आधारित कृषि आजीविका का प्रशिक्षण

-हरि महाराज आजीविका स्वायत्त सहकारिता थलन- मानपुर की कृषक महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया

उत्तरकाशी, 27 जनवरी (हि.स.)। जलवायु आधारित कृषि आजीविका योजना खुशहाली के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है।

प्रखंड भटवाड़ी के अन्तर्गत हरि महाराज आजीविका स्वायत्त सहकारिता थलन, मानपुर में 22 महिला कृषकों दो दिवसीय जलवायु आधारित कृषि आजीविका का प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें आधुनिक कृषि को बढ़ावा देना, प्रबंधन शून्य जुताई और समेकित कृषि पर विचार किया गया। असे से होने वाली बीमारियों और उसकी रोकथाम, पशुपालन में बकरी पालन आदि के बारे में जानकारी दी गई। कुक्कुट पालन पर भी कार्यशाला आयोजित हुई है।

जलवायु परिवर्तन की मार से खेती घाटे का सौदा हो रही है। खेती में लागत बढ़ी है और उत्पादन घट रहा है। ऐसे में जलवायु आधारित कृषि आजीविका योजना खुशहाली के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है।इसमें जलवायु आधारित खेती को बढ़ावा देकर महिला किसानों की कृषि आय को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

दरअसल पहाड़ों में अधिकांश परिवारों की आजीविका सीधे खेती एवं पशुपालन पर निर्भर है। कृषि पहाड़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन की मार से खेती बर्बाद हो ही है। जलवायु परिवर्तन की मार से महिला किसानों को बचाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने जलवायु आधारित कृषि आजीविका योजना में इसका चयन किया है, जिसमें जलवायु परिवर्तन के कारण उभरती चुनौतियों और कृषि में संभावित संसाधनों के बारे में 22 महिलाओं में जागरूक किया गया।

इस दौरान सहायक प्रबंधक आजीविका राजकुमार गुसाईं ,संदीप पंवार, धन लक्ष्मी ,राधुवीर गुसाईं, हकीम चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने महिला कृषकों को बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

हिंदुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर