खेत की मेढ़ पर लगे तारों में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बागपत, 27 जनवरी (हि.स.)। जनपद के शाहपुर बाणगंगा स्थित वन क्षेत्र के पास खेत की मेड़ पर लगे तारों में शनिवार की सुबह एक तेंदुआ फंस गया। कंटीलें तारों में फंसकर तेंदुआ लहूलुहान हो गया। किसानों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू कर पड़ते हुए ले गए।

किसानों ने बताया कि शाहपुर वन क्षेत्र के पास धर्मवीर का सरसों का खेत है। आज सुबह एक तेंदुआ खेत की मेड़ पर लगे तारों में फंस गया। निकलने के प्रयास में वह लहूलुहान हो गया। किसानों ने इसकी जानकारी वन क्षेत्र के अधिकारियों को दी। जानकारी पर वन रेंजर बड़ौत सुनेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर मेरठ रेंज के अधिकारियों को बुलाया गया। इस बीच बिनौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभागों की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर पकड़ा और पिंजरे में बंद कर उसे इलाज के लिए गए।

डीएफओ बागपत ने बताया कि शाहपुर वन गंगा क्षेत्र में एक तेंदुआ आ गया था, उसको मौके पर टीम के साथ रेस्क्यू किया गया। चोटिल तेंदुए को पकड़ते हुए पट्टी आदि कर दी गई है। अभी उसे पिंजरें में उपचार आदि के लिए रखा गया है। सही होने पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/मोहित

   

सम्बंधित खबर