टैक्सी चालकों की हड़ताल से हल्द्वानी में यात्री परेशान

हल्द्वानी, 28 जनवरी (हि.स.)। फिटनेस सेंटर का काम निजी हाथों में सौंपे जाने से नाराज टैक्सी चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इससे करीब डेढ़ हजार टैक्सियों के पहिए थम गए हैं।

यात्री सुबह से ही रोडवेज और केमू स्टेशनों की ओर दौड़ते नजर आए। वाहन नहीं मिलने से यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। टैक्सी यूनियनों का कहना है कि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो सोमवार से वाहनों के परमिट सरेंडर करेंगे। यूनियनों के अनुसार पूरे कुमाऊं में करीब 35 हजार टैक्सियां संचालित होती हैं। उधर कुछ जगहों पर निजी वाहनों से सवारियां उतरते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा रोडवेज स्टेशन के भीतर से टैक्सी वाहन भी निकलते हुए दिखाई दिए।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर