भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सहसपुर में सुनी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'

देहरादून, 28 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'मन की बात' ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुनी गई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट स्वयं देहरादून ग्रामीण जिले के सहसपुर विधानसभा के सुद्धोवाला के भगवानपुर बूथ क्रमांक 85 में 'मन की बात' कार्यक्रम में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात हम सबके लिए पाथेय का काम करती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्रहित से जुड़ा रहता है। यही कारण है कि लोग भाजपा के प्रति सदैव सहानुभूति रखते हैं। हमारा ध्येय वाक्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास यथार्थ में धरातल पर होता है, जिसके कारण लोग भाजपा के प्रति सदैव संवेदनशील रहते हैं और पार्टी की नीतियों में विश्वास रखते हैं। राम मंदिर का उदाहरण उन्होंने देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के एक आह्वान पर पूरे देश के लोगों ने दीप जलाने से लेकर अन्य सारी व्यवस्थाओं में सहभागिता की और कमोबेश पूरे देश में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखा। भाजपा समाज के सभी वर्गों, सभी वर्णाें और सभी पंथों को साथ लेकर चलती है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीता सिंह ,जि महामंत्री अनिल डबराल ,बूथ अध्यक्ष विद्यादत्त ,जिला अध्यक्ष मातबर बिष्ट ,ग्राम प्रधान दीपक जोशी तथा भाऊवाला की प्रधान रमा थापा सहित अनेकों ग्रामीण नागरिक एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर